राम नाम महिमा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
राम नाम महिमा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 13 सितंबर 2020

🌹 राम नाम महिमा🌹

            ।।श्री जानकीवल्लभो विजयते।।

   राम रामेति रामेति  रमे रामे मनोरमे।

   सहस्रनाम तत्तुल्यं राम नाम वरानने।।


यह शरीर परमात्मा का दिया एक सुन्दर उपहार है।जिसे मनुष्य अपने जीवन को सुन्दर विचार व शुभकार्यों के द्वारा सुशोभित करता है।मनुष्य का पहला कर्तव्य है कि जीवन में शुभकर्म करते हुए ,इस शरीर को मुक्ति मार्ग तक ले जाना ,पुनरपि जननं पुनरपि मरणं,जन्म मृत्यु के बन्धन से मुक्त करना।

मनुष्य दैनिक दिनचर्या में इतना व्यस्त हो जाता है ,कि उपासना कर्म से दूर होकर नरक रूपी दलदल में फसता चला जाता है।फल स्वरूप नरक की यातना भोगनी पड़ती है।जो मनुष्य नित्य जप तप या एक बार भी सच्चे मन से प्रभु का स्मरण करता है। बह जीवन मुक्त होता है।क्या है एक बार राम नाम जप का फल-

दृष्टान्त--

किसी नगर में एक बनिया रहता था ,व्यापार कर्म में कुशल बनिया को दो सन्तान थी ।बनिया नित व्यापार करने चला जाता और रात में लौटने पर धन का आंकलन करके सो जाता ।रोज बनिये की यही दिनचर्या थी।जिसके कारण वह भक्ति मार्ग से कोशो दूर हो गया ।किन्तु काल की प्रेरणा से उसके दोनों बच्चे बड़े होने पर धर्मिक विचारधारा वाले हुए।

एक दिन दोनों के मन मे विचार आया कि पिता जी रोज व्यापार में लगे रहते है। पिताजी जप तप नही कर पाते इस लिए हमे पिता जी से जप तप करवाना चाहिये।

एक दिन सुबह  सुबह दोनों लड़को ने पिता से कहा, पिता जी आप कभी जप तप नही करते कभी आप भी राम नाम जप किया कीजिये,बच्चो की बाते सुनकर पिता जी ने मुँह मोड़ते हुए बोले मुझे तुम्हारे इस नाम से कोई लेना देना नही है ।पिता की बाते सुनकर बच्चें घर से निकल कर कही दूर नदी किनारे पर बैठ गये।और सोचने लगे कैसे पिता जी से जप तप कराया जाय।

उधर से जा रहे एक सन्त ने उन्हें देखा और बोले बेटा क्या बात है।दोनों चिंतित लग रहे हो।बाबा की बात सुनकर दोनों ने अपनी व्यथा व्यक्त कर दी।सन्त बोले बेटा आपकी चिंता समाप्त हो गयी ।आप दोनों घर जाओ।दोनों बालक घर लौट आये।

दूसरे दिन बाबा घर पर आ गये,दरवाजे से आवाज दी ,भिक्षां देहि,बाबा की आवाज सुनकर बनिया बोला बाबा ये लीजिये भिक्षा बनिया को देखकर बाबा बोले में अन्न धन की भिक्षा नही लेता।मुझे तो राम नाम की भिक्षा चाहिये, बनिया बोला बाबा जो चाहिए में दूंगा,पर नाम वाम क्या रहा है।

बाबा बोले एक बार बोल राम जीवन तर जायेगा, बाबा की बात सुनकर घर के अन्दर चला गया।बाबा बनिये को बोले जब तक राम नाम नही बोलोगे तब तक मै यहाँ से नही जाऊँगा।

दिन के दो बज गये, बनिये को काम पर जाना था।बाबा को बोले दरवाजें से हट जाओ मुझे काम पर जाना है।सन्त बोले बेटा राम बोल जीवन तर जाएगा।बनियां बाबा के ऊपर से कूदकर भाग गया और बोला ,बाबा आप बैठे रहो मै गया काम पर ,बनिये को भागता देख बाबा जी भी पीछे से भागे बोले बेटा रुक ,बनिया भागते भागते एक नदी के किनारे पर गया ।पानी की प्यास लगी थी बनिये ने एक चुल्लू पानी पिया और पानी गले मे अटक गया ।तुरन्त बाबा से पुछा क्या होता है ,एक बार राम नाम लेने से,इतने में बनिया ने शरीर त्याग दिया।मरने के बाद यमलोक गया।यमराज ने पूछा चित्रगुप्त इस मनुष्य का जीवन काल कैसा था।चित्रगुप्त बोला महाराज इस मनुष्य ने कभी कोई धर्मकर्म, जप, तप नही किया इस लिए इसे घोर नरक यातना भोगनी पड़ेगी ।

इतने में बनिया बोला मेने मरने से पहले एक बार रामनाम लिया था।चित्रगुप्त में यमराज से पुछा एक बार राम नाम लेने का क्या फल है।यमराज बोले इस विषय मे मुझे नही मालूम चलो ब्रह्मा जी से पूछते है। यमराज बनिये से बोले चलो ब्रह्मलोक ,बनिया बोला मै कभी अपने घर मे पैदल नही चला ।मेरे पास तो गाड़ी घोड़ा सब है।इस लिए में पैदल नही चलूंगा ।यमराज ने बनिये को कन्धे में उठाकर ब्रह्म लोक चल पड़े।

ब्रह्म लोक पहुँचने पर सारी बात ब्रह्मा जी से कह दी।ब्रह्मा जी बोले कि एक बार रामनाम का क्या फल होता है ,में नही जानता।इस लिए शिव जी के पास जाओ।

शिव लोक जाने पर शिव जी ने भी कह दिया ,इस विषय मे श्रीहरि ही आपकी मदद कर सकते है। बैकुण्ठ पहुँचने पर  यम ने अपनी बात विष्णु जी को कही।प्रभु इस जीव ने कभी जप तप नही किया ये बोलता है ,कि मरते समय मैने राम नाम लिया था।

प्रभु आप बताये एक बार राम नाम का क्या फल है।

विष्णु जी ने कहा जो जीव यमलोक से यम के कन्धे पर बैठकर  ब्रह्मा, शिव और विष्णु के दर्शन कर लिया । अब यह सदा के लिए बैकुण्ठ में वास करेगा।एक बार रामनाम का यही फल है।।

🌹🌹🌹  बोलों जय श्री राम🌹🌹🌹

💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐

ॐ जय गौरी नंदा

         डाउनलोड ऐप  आज की तिथि  त्योहार  मंदिर  आरती  भजन  कथाएँ  मंत्र  चालीसा  आज का विचार  प्रेरक कहानियाँ  ब्लॉग  खोजें होम भजन ओम जय ग...