शनिवार, 27 जून 2020

पंचमहायज्ञ क्यो किया जाता है।क्या है फल

 1 सृष्टिके कार्यका सुव्यवस्थितरूपसे संचालन और सब जीवोंका यथायोग्य भरण - पोषण पाँच श्रेणियोंके जीवोंकी पारस्परिक सहायतासे सम्पन्न होता है । वे पाँच हैं - देवता , | ऋषि , पितर , मनुष्य और पशु - पक्षी आदि भूतप्राणी । देवता संसारभरमें सबको इष्ट भोग देते हैं , ऋषि - मुनि सबको ज्ञान देते हैं , पितर सन्तानका भरण - पोषण करते हैं , रक्षा करते हैं और कल्याण - कामना करते हैं , मनुष्य कर्मों के द्वारा सबका हित करते हैं और पशु - पक्षी , वृक्षादि सब जीवोंके सुखके लिये अपना आत्मदान देते रहते हैं । इन पाँचोंके सहयोगसे ही सबका निर्विघ्न जीवननिर्वाह होता है , अतः प्रत्येक व्यक्तिपर इन पाँचोंके ऋण हैं - देव - ऋण , ऋषि ऋण , पितृ - ऋण , मनुष्य - ऋण और भूत - ऋण । पंच - महायज्ञसे इन पाँचों प्रकारके ऋणसे मुक्ति होती है । अतः प्रत्येक मनुष्यको प्रतिदिन निम्नलिखितरूपसे पंचमहायज्ञ सम्पन्न ऋषिश्यज्ञ पितृ - यज्ञ मनुष्य - यज्ञ भूतदयज्ञ सम्पन्न करना चाहिये।
मनुष्य अपने आजीविका से अर्जित धन में से इन सबका भाग देकर शेष अपने उपयोग में लेता है।
जो मनुष्य धन अर्जित करने के बाद स्वयं भोग करता है।वह इन सभी का दोषी होता है।पंचमहा यज्ञ से समस्त प्राणियों की तृप्ती होती है।अतः पंचयज्ञ करने के बाद गृहस्थ को भोजन करना चाहिये।इससे धर्म अर्थ काम मोक्ष की प्राप्ति होती है।

                                        पंचमहायज्ञ का स्वरूप
 १ - ब्रह्मयज्ञ - वेद , पुराण , रामायण , महाभारत आदि इतिहास  ग्रन्थोंके अध्ययन , अध्यापन तथा स्वाध्याय को  ब्रह्मयज्ञ कहा जाता है । ब्रह्मयज्ञ करनेसे ज्ञानकी वृद्धि होती है , इसके सम्पन्न करनेसे व्यक्ति ऋषि ऋणसे मुक्त हो जाता है ।

२ - देवयज्ञ - अपने इष्टदेवकी उपासना तथा परब्रह्म परमात्माके निमित्त अग्निमें किये गये हवनको देवयज्ञ कहते हैं । देव - ऋणसे उऋण होनेके लिये देवयज्ञ करना परमावश्यक है ।

 ३ - भूतयज्ञ - कृमि , कीट - पतंग , पशु - पक्षी आदिकी सेवाको भूतयज्ञ कहते हैं । सामान्यतः प्रत्येक प्राणी सुखके लिये अनेक  जीवोंको प्रतिदिन क्लेश देता है । क्योंकि ऐसा हुए बिना शरीरयात्रा नहीं चल पाती । अतः भूतों - जीवोंसे उऋण होनेके लिये भूतयज्ञ करना आवश्यक है । भूतयज्ञसे कृमि - कीट , पशु - पक्षी आदिकी तृप्ति होती है।

४ - पितृयज्ञ - पितरोंके निमित्त तर्पण तथा श्राद्ध आदि करना पितृयज्ञ है । पितृयज्ञके रूपमें कम - से - कम कर पितृतर्पण प्रतिदिन अवश्य करना चाहिये । इससे समस्त लोको में पितरोंकी तृप्ति होती है । इससे लोकमें यश , धन तथा सन्तान प्राप्तिका सुख प्राप्त होता है ।
 तर्पणका फल - एक - एक पितरको तिलमिश्रित जलकी तीन , तीन अंजलियाँ प्रदान करे ।( इस प्रकार तर्पण करनेसे ) जन्मसे आरम्भकर तर्पणके दिनतक किये पाप उसी समय नष्ट हो जाते हैं । 
तर्पण न करनेसे प्रत्यवाय ( पाप ) -ब्रह्मादिदेव ब एवं पितृगण  तर्पण न करनेवाले मानवके शरीरका रक्तपान ना करते हैं अर्थात् तर्पण न करनेके पापसे शरीरका रक्तशोषण होता है 
' अतर्पिताः शरीराद्रुधिरं पिबन्ति ' 
-इससे यह सिद्ध होता है कि गृहस्थ मानवको प्रतिदिन तर्पण अवश्य करना चाहिये । 

५ - मनुष्ययज्ञ - क्षुधा से अत्यन्त पीड़ित मनुष्य के घर आ जाने पर उसकी भोजनादि से की जानेवाली सेवा को मनुष्ययज्ञ कहते हैं । अतिथिके घर आ जाने पर चाहे वह किसी जाति या सम्प्रदायका हो उसकी सम्मानपूर्वक मधुर वचन , जल तथा अन्न आदिसे यथाशक्ति सेवा करनी चाहिये । मनुष्ययज्ञसे धन , आयु , यश और स्वर्ग आदिकी प्राप्ति होती है । 
         
         आचार्य हरीश लखेड़ा
                   वसई मुम्बई
           जय श्री बद्री विशाल
           मो 9004013983
             

-----------------------------------------------------------------------------
                     English translation

Panchamahagya

 1 The orderly operation of the work of nature and the proper maintenance of all organisms is accomplished by mutual support of the five categories of organisms.  They are five - gods,  Sages, ancestors, humans and animals - birds etc.  Gods give favored enjoyment to all over the world, sages - sages give knowledge to everyone, ancestors, nurture, protect and welfare - human beings, do everything for the benefit of human beings and animals - birds and trees  They give their self-sacrifice for happiness.  With the help of these five, everyone lives uninterrupted, so the debts of these five are on each person - Dev-loan, Rishi loan, Pitru-loan, Man-loan and Ghost loan.  Pancha - Mahayagya relieves these five types of debt.  Therefore, every person should perform Panchamahayagya Rishi Pitra Yagya Pitra - Yagya Man - Yagya Bhoota Yajna in the following manner.

 Man makes a part of all the money earned from his livelihood and uses the rest for his use.

 A person, who earns himself after earning wealth, is guilty of all of this. Panchamaha Yajna satisfies all beings. Therefore, after performing Pancha Yagya, the householder should eat.  .


 Nature of panchamahagya

 1 - Brahmayagya - The study, teaching and Swadhyaya of history texts such as Vedas, Puranas, Ramayana, Mahabharata etc. are called Brahmayagya.  By performing Brahm Yajna, there is an increase of knowledge, by completing it, a person becomes free from debt.

 2 - Devyagya - The worship of his presiding deity and the fire done for the sake of the divine God is called Havan.  Dev - To get loan from debt, it is absolutely necessary to do devayagya.

 3 - Ghostly - Worm, insect - kite, animal - bird etc. The service is called 'ghost'.  Generally, every creature gives tribulations daily to many creatures for happiness.  Because without doing this, the yatra cannot go on.  Therefore, it is necessary to perform ghosts to get rid of ghosts and creatures.  From ghosts, insects - insects, animals - birds, etc. are satisfied.

 4 - Pitra Yajna - Performing tarpan and shraadh etc. for ancestors is paternity.  As a paternal sacrifice, at least one should do patriarchy daily.  This leads to satiety of fathers in all locos.  It brings fame, wealth and child happiness in public.

 The Tarnapaka fruit - one - one Pitroka should provide three Anjalias of stinky water. (By performing this kind of Tartan), the sins committed from the day of birth till the day of Tarna are destroyed at the same time.

 The refusal (sin) by not doing tarpan - Brahmadidev B and the ancestors do not drink the body of the human who does not do the tarpan, that is, the sin of not doing tarpan causes the body to bleed

 'Atarpita: Shahiradrudhiram Pibanti'

 -It proves that the householder must do the Tarapan daily.

 5 - Managyagya - When a person suffering from apps comes to his home, the service performed by his meal is called Managya.  On coming to the guest house, whether he is of any caste or community, he should do his respectful service with respect and sweet words, water and food etc.  Managyajna brings wealth, age, fame and heaven.


Acharya harish chandra lakhera
       Vasai   Mumbai
       Jai badri vishal
      Mo 9004013983

6 टिप्‍पणियां:

आपका धन्यवाद आपका दिन मंगलमय हो।
मेरे ब्लॉग को सब्सक्राइब जरूर करे

ॐ जय गौरी नंदा

         डाउनलोड ऐप  आज की तिथि  त्योहार  मंदिर  आरती  भजन  कथाएँ  मंत्र  चालीसा  आज का विचार  प्रेरक कहानियाँ  ब्लॉग  खोजें होम भजन ओम जय ग...