गुरुवार, 21 दिसंबर 2023

।।धर्मप्रशंसा।।

       ।।धर्मप्रशंसा।।

धर्मेण हन्यते व्याधिर्धर्मेण हन्यते ग्रहः । 

धर्मण हन्यते शत्रुर्यतो धर्मस्ततो जयः ॥ १ ॥ 

देवब्राह्मणवन्दनाद् गुरुवचः सम्पादनात्प्रत्यहं 

साधूनामपि भाषणाच्छ तिरवश्रेयःकथाकारणात् । 

होमादध्वरदर्शनाच्छुचिमनोभावाज्जपाद्दानतः 

नो कुर्वन्ति कदाचिदेव पुरुषस्यवं ग्रहाः पीडनम् ।। २ ।। 


धर्म से व्याधि का नाश होता है , धर्म से ग्रह दब जाता है , धर्म से शत्रु का नाश होता है , जिस ओर धर्म हो उसी ओर जय होती है ।। १ ।। 

जो मनुष्य देवता तथा ब्राह्मणों को नमस्कार करते हैं , अपने गुरु का वचन पूरा कराते हैं , साधु लोगों से बोलचाल करते हैं , वेद की ध्वनि सुनते हैं , पुराणों की कथा सुनते हैं , होम करते हैं , यज्ञ के स्थान का दर्शन करते हैं , स्वच्छ चित्त से जप तथा दान करते हैं , उन मनुष्यों को ग्रह पीड़ित नहीं करते हैं ॥ २ ॥

 

पापिष्ठा ये दुराचारा देवब्राह्मणनिन्दकाः ।

अपथ्यभोजिनस्तेषामकालमरणं ध्रुवम् ।। ३ ।। 

धर्मिष्ठा ये सदाचारा देवब्राह्मणपूजकाः । 

ये पथ्यभोजनरतास्ते सर्वे दीर्घजीविनः ॥ ४ ॥ 


जो मनुष्य पापी होते हैं , बुरे आचरण वाले होते हैं , देवता तथा ब्राह्मणों की निन्दा करते हैं , पथ्य भोजन नहीं करते , उनकी मृत्यु अकाल में होती है ॥ ३ ॥ 

जो मनुष्य धर्मात्मा होते हैं , अच्छे आचरण वाले होते हैं , देवता तथा ब्राह्मणों की पूजा करते हैं तथा पथ्य भोजन करते हैं वे चिरकाल तक जीते हैं ।। ४ ।। 


धर्मात्मनां नीतिमतां सदा जयो

दुरात्मनां वाऽनयिनां पराजयः ॥ ५ ॥

ग्रहा न पीडयन्त्येव श्रुतिस्मृत्युक्तकारिणम् ।

दयाधर्मरतं बालं ब्रह्मज्ञं सत्यवादिनम् ।। ६ ।। 

सुरार्चनेन दानेन साधूनां सङ्गमेन हि । 

शुश्रूषया च विप्राणामल्पमृत्युविनश्यति ॥ ७ ॥ 


जो मनुष्य धर्मात्मा तथा नीतिमान होते हैं , उनका सदा जय होता है , जो मनुष्य दुरात्मा तथा दुर्नीति वाले होते हैं , उनका पराजय होता है ।। ५ ।।

जो मनुष्य श्रुति स्मृति के अनुसार कर्म करता है , दया तथा धर्म में प्रीति रखता है , ब्रह्मज्ञ तथा सत्यवादी है उसको ग्रह पीड़ित नहीं करते हैं ॥ ६ ॥ 

देवताओं के पूजन करने से ,दान देने से , साधुओं के संगम से , ब्राह्मणों की सेवा करने अल्यमृत्यु का नाश होता है ।। ७ ॥ 

💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐


1 टिप्पणी:

आपका धन्यवाद आपका दिन मंगलमय हो।
मेरे ब्लॉग को सब्सक्राइब जरूर करे

ॐ जय गौरी नंदा

         डाउनलोड ऐप  आज की तिथि  त्योहार  मंदिर  आरती  भजन  कथाएँ  मंत्र  चालीसा  आज का विचार  प्रेरक कहानियाँ  ब्लॉग  खोजें होम भजन ओम जय ग...