बुधवार, 26 मार्च 2025

आपका धन है मूल्यवान

 आपका धन है मूल्यवान


आपका धन बहुत ही मूल्यवान है । कठिन परिश्रम करके आपने धन को अर्जित किया है । उस धन से जीवन की सारी गतिविधियां संचालित होती है । धन से ही जीवन का रक्षण होता है ।धन ही है जो आपको मान सम्मान प्रदान करता है । आपकी प्रतिष्ठा समाज में धन कुबेर के रूप में होती है। इसलिए पैसे के मूल्य को समझे । धन अर्जित करना अच्छा है किन्तु अर्जित किए धन का व्यय सदुपयोग सोच समझकर करें । 

प्रायः देखा गया कि धन व धनवान पर सबकी दृष्टि होती है । कैसे आपके धन का हरण हो, ऐसे बहुत सारे संस्था ,ट्रस्ट , एनजीओ बने है जो समाज सेवा के नाम पर चंदा उघाने के लिए दर ,दर घूमते रहते है । ऐसे लोग सिर्फ आपके धन का दुर्पयोग करते है और अपनी झोली भरते है । अपने पैसे को अच्छे हाथो में दे जिससे गरीब असहाय लोगों की मदद हो सके , आपके दिए पैसे से समाज का उत्थान हो सके ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

आपका धन्यवाद आपका दिन मंगलमय हो।
मेरे ब्लॉग को सब्सक्राइब जरूर करे

श्री बद्रीनाथ मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 18 से 22 अप्रैल 2026 आप सपरिवार सादर आमंत्रित हैं। 🚩🚩जय श्री बद्री विशाल 🚩🚩

                                                                     ।। ॐ ।।                          ।। श्री गणेशाय नमः ।। मंगलं भगवान विष...