सनातन हिन्दू धर्म गर्न्थो के अनुसार भगवान श्रीराम जी का जन्म अयोध्या में हुआ था, वहाँ पर राजा श्रीराम चन्द्र जी का भव्य मंदिर था, किन्तु राम जी के भक्तो के अथक साहस व प्रयास से पुनःराम मंदिर का पुनर्निर्माण होने जा रहा है। शिलान्यास 5 अगस्त 2020 को होगा।जिसमे सभी राम भक्तो का अकल्पनीय सहयोग से हर्षोल्लास के द्वारा पुनः अपने ईस्ट श्री राममंदिर का शिलान्यास होगा।जो समस्त मानवजाति के लिए कल्याणकारी होगा। जिसमें भारत के साथ पूरे विश्व मे राम जी को अपनी आस्था व आदर्श प्ररेणाश्रोत मनाने वालो को अपनी सहभागिता अवश्य स्थापित करनी चाहिये, जिससे आने वाली पीढ़ी आप पर गर्व कर सके।
शास्त्रो में अयोध्या को मोक्षदायिनी क्षेत्र कहा गया है।जो भगवान विष्णु जी के चक्र में स्थापित है।और अयोध्या को पूरे विश्व की राजधानी भी कहा जाता है,जो सरयू नदी के तट पर स्थापित है,अयोध्या सूर्यवंशी राजाओ की राजधानी रही है।उसी सूर्यवंश में श्रीराम जी का जन्म हुआ था।जिन्हें समस्त मानव जाति के लोग अपने आदर्श के रूप में मर्यादा पुरुषोत्तम राम जी की पूजा करते है।
बुद्धिजीवी मनुष्य हमेशा ऐसे समय की प्रतिक्षा में रहते है, जो धर्म सम्बन्धी कार्यो में बढ़चढ़ कर भाग लेकर समस्त मानवजाति का कल्याण कर सके ,उन विभूतियो को याद करे जिन्होंने धर्म व मानव कल्याण के लिए अपना बलिदान दिया।क्यों ना हम सभी अयोध्या में निर्माण होने वाले भगवान श्री राम मंदिर शिलान्यास में अपना योगदान देकर अपने जीवन को कृतार्थ करें।
तन पवित्र सेवा करी धन पवित्र कर दान।
मन पवित्र हरि भजन सो त्रिविध होत कल्याण।।
सभी श्रीराम भक्तो का आह्वान करता हूँ ,किश्रीराम जी के मंदिर निर्माण में एक रुपया से लेकर यथाशक्ति दान देकर अपनी सहभगिता दर्ज करें।
आपका दिया दान महादान के रूप में भगवान राम जी के कार्यो में लग सके।
इतिहास के पन्नो में ५ अगस्त २०२०का दिन इतिहास के पन्नो में दर्ज हो चुुका है।
।।जय श्री राम।।
💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐
आचार्य हरीश चंद्र लखेड़ा
वसई मुम्बई
जय बद्री विशाल
Ati sundar
जवाब देंहटाएंJai Shri Ram
जवाब देंहटाएं